Hemwati Nandan Bahuguna
Rajkiya Mahavidyalaya Naini,
Prayagraj, Uttar Pradesh - 211008​

HNB Logo

Hemwati Nandan Bahuguna Rajkiya Mahavidyalaya Naini, Prayagraj, Uttar Pradesh - 211008​

UP Gov Logo

कुलगीत

परम सुहावन अतीव पावन, निधान विज्ञान ज्ञान का जो।
सुकीर्ति है यह श्री बहुगुणा की, अमूल्य निधि है स्वदेश की जो॥

जिसे खिलाती स्वअंक में ले, प्रतीक शुचिता सुरम्यता का।
प्रयाग संगम के पार्श्व में जो, प्रमाण श्रम की महानता का॥

प्रसिद्ध जिसके लिए युगों से, वही प्रशिक्षण मनुष्यता का।
जहाँ सदा ज्ञान लाभाकांक्षी, निकेत सुन्दर सरस्वती का॥

प्रसार उसकी सुगंध का हम, सा विद्या या विमुक्तये का।
परम सुहावन अतीव पावन, निधान विज्ञान ज्ञान का जो॥

महान विद्या भवन हमारा, उसे शताधिक नमन हमारा।
विभूति उत्तर प्रदेश की है, वही अविद्या हरण हमारा॥

गंगा-यमुना की दिव्य धारा, विशाल शिक्षा सदन हमारा।
उद्योग केन्द्रों की दीर्घ माला, यही निरन्तर मनन हमारा॥

वसुधरा में प्रयाग प्यारा, प्रदान करना सदन हमारा।
पधारते दूर-दूर से हैं, वही सुजन मन रमण हमारा॥

दिशा-दिशा में सदा करेंगे, अनुप दिव्योत्कर्ष हमारा।
महान विद्या भवन हमारा, उसे शताधिक नमन हमारा॥